Home देवरिया Deoria News: सपा के लोहिया वाहिनी के मनोनित राष्ट्रीय महासचिव का हुआ स्वागत

Deoria News: सपा के लोहिया वाहिनी के मनोनित राष्ट्रीय महासचिव का हुआ स्वागत

0
Deoria News: सपा के लोहिया वाहिनी के मनोनित राष्ट्रीय महासचिव का हुआ स्वागत

Deoria News:देवरिया टाइम्स। मंगलवार को युवजन सभा व छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में समाजवादी लोहिया वाहिनी के नवमनोनित राष्ट्रीय सचिव रामप्रीत यादव का प्रथम देवरिया आगमन पर देवरिया शहर के सिविल लाइन पर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान नवमनोनित राष्ट्रीय सचिव का फूल मालाओं व गाजे बाजे के साथ स्वागत किया गया।

इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा की रामप्रीत यादव के सलोवा का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत होने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी। स्वागत से अभिभूत नवमनोनित राष्ट्रीय सचिव रामप्रीत यादव ने कहा कि युवा कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी की रीढ़ है। युवाओं के बल पर सपा 2024 के लोकसभा चुनाव में फतह हासिल करेगी। देश व प्रदेश की भाजपा सरकार में महँगाई , बेरोजगारी व भ्र्ष्टाचार चरम पर है। प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। भाजपा सरकार में पिछड़े , दलित ,अल्पसंख्यक गरीब, महिलाये, छात्र नौजवान, कर्मचारी, मजदूर, छोटे व्यापारी , किसान सभी परेशान है।

प्रदेश का युवा वर्ग बेरोजगार होकर सड़को पर धूल फाकने को मजबूर है। अवसाद में आकर युवा वर्ग आत्महत्या करने को मजबूर है। देश व प्रदेश की युवा विरोधी सरकार के पास रोजगार देने की कोई व्यवस्था नही है। डीजल- पेट्रोल , रसोई गैस, खाने – पीने की वस्तुएं, तेल, दाल व सब्जियों की कीमतें आसमान छू रही है। दवा व ईलाज महंगा हो गया है। शिक्षा महँगी होने से गरीब नौजवान पढ़ाई से दूर होते जा रहे है। देश व प्रदेश की भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं से कोई लेना – देना नही है। देश व प्रदेश की जनता आशा भरी निगाहों से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के तरफ देख रही है। आगामी लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से दूर करने एवं देश मे समाजवादियों की सरकार लाने जा रही है। सपा का पीडीए फार्मूला उत्तर- प्रदेश में भाजपा को धूल चटायेगा।
इस दौरान स्वागत करने वालों में सपा नेता विजय रावत,सयुस जिलाध्यक्ष रणवीर यादव, सछास जिलाध्यक्ष मनोज यादव,दीनानाथ चौधरी, बलवंत यादव, अमित गौतम, विवेक रंजन, बृजानंद आदि रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Open chat
Hello
Can we help you?