1 / 3
Caption Text
2 / 3
astha
3 / 3
ssmall


Deoria News:देवरिया टाइम्स

देवरिया जिले के जद्दू परसिया गांव में कोइना देवी माता के स्थान पर श्रीराम कथा के विश्राम दिवस पर कथा वाचक पूज्य मनु जी महाराज ने राम भरत मिलाप का प्रसंग का रसपान करवाया। राजकुमार भरत अपने बडे भाई राम से मिलने के लिए आतुर है,वह अपनी सेना के और तीनों माताओं के साथ प्रभु श्रीराम को अयोध्या वापस ले आने के लिए जाते है।

जैसे ही राजकुमार भरत अपने बडे भाई श्रीराम को देखते है,वैसे ही उनके चरणो में गिरकर दण्डवत प्रणाम करते ही उनके आंखों से आंसुओं की धारा बहने लगती है।

श्रीराम अनुज भरत से आने का मंशा पुछते है,मंशा की जानकारी होने पर श्रीराम उनका वन में ही राज्याभिषेक करके अयोध्या वापस भेज देते हैं,भरत दुःखी मन से बिना श्रीराम के बड़े भाई का खड़ाऊं लेकर अयोध्या के लिए प्रस्थान कर देते है।

इस मौके पर देवरिया सदर विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी,अमरजीत शुक्ल,आर० एस० सिह,राजेन्द्र सिंह,विनायक सिंह,दिपु,ओमप्रकाश तिवारी,संदीप पाण्डेय,सूर्यांश कुमार तिवारी,विनोद,शिवशंकर शुक्ल,पुनित दुबे आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here