Home देवरिया Deoria News:सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन 22 जुलाई को

Deoria News:सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन 22 जुलाई को

0
Deoria News:सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन 22 जुलाई को


     
देवरिया टाइम्स।  अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) गौरव श्रीवास्तव ने बताया है कि कैलेण्डर वर्ष-2024 के अन्तर्गत सम्पूर्ण समाधान दिवस (तहसील दिवस) के आयोजन हेतु पूर्व निर्गत रोस्टर 30 दिसंबर 2023 के अनुसार माह-जुलाई 2024 के तृतीय शनिवार 20 जुलाई को शासनादेश 18 जुलाई 2024 के अनुसार 20 जुलाई 2024 (शनिवार) को वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत पौधारोपण किये जाने तथा इस हेतु जनप्रतिनिधियों के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों की भागीदारी भी सुनिश्चित होने के कारण उक्त दिवस के सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन अगले कार्य दिवस अर्थात् 22 जुलाई 2024 (दिन-सोमवार) को किया जायेगा।


22 जुलाई 2024 (दिन-सोमवार) को तहसील-बरहज में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा। शेष तहसील भाटपाररानी में मुख्य विकास अधिकारी व देवरिया सदर में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं सलेमपुर में अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) तथा तहसील रूद्रपुर में मुख्य राजस्व अधिकारी, देवरिया की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा। जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा तहसील-बरहज के सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग किया जायेगा तथा तहसील स्तरीय अधिकारियों द्वारा अन्य तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग किया जायेगा। शेष रोस्टर यथावत रहेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Open chat
Hello
Can we help you?