Home देवरिया बारिश से फसलो के नुकसान की क्षतिपूर्ति हेतु प्रभावित क्षेत्रों में क्षति का आकलन करने के उद्देश्य से संयुक्त सर्वेक्षण हेतु समिति गठित

बारिश से फसलो के नुकसान की क्षतिपूर्ति हेतु प्रभावित क्षेत्रों में क्षति का आकलन करने के उद्देश्य से संयुक्त सर्वेक्षण हेतु समिति गठित

0
बारिश से फसलो के नुकसान की क्षतिपूर्ति हेतु प्रभावित क्षेत्रों में क्षति का आकलन करने के उद्देश्य से संयुक्त सर्वेक्षण हेतु समिति गठित

Deoria News देवरिया टाइम्स। जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में बेमौसम हुई / हो रही बारिश से फसलो के नुकसान की क्षतिपूर्ति हेतु प्रभावित क्षेत्रों में क्षति का आकलन करने के उद्देश्य से कृषि, राजस्व व बीमा कम्पनी के अधिकारियों की संयुक्त समिति द्वारा संयुक्त सर्वेक्षण का कार्य सम्पादित करने हेतु नियमानुसार समिति का गठन किया गया है, जिसमें सम्बन्धित ग्राम पंचायत का प्राविधिक सहायक ग्रुप सी / ए.टी.एम. / बी. टी. एम. (कृषि विभाग), सम्बन्धित ग्राम पंचायत का लेखपाल (राजस्व विभाग), बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि तथा सम्बन्धित ग्राम पंचायत के प्रगतिशील कृषक को सदस्य नामित किया गया है।


जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि गठित समिति जनपद के जिन ग्राम पंचायतों में क्षति की सूचना प्राप्त होती है वहां पर प्राथमिकता के आधार पर सर्वेक्षण कार्य सम्पादित करेगी तथा अविलम्ब अपनी सर्वेक्षण रिपोर्ट उप कृषि निदेशक देवरिया के माध्यम से बीमा कम्पनी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Open chat
Hello
Can we help you?