Deoria News देवरिया टाइम्स.
समूह को सशक्त माध्यम बनाने के लिए समूह एक अच्छा माध्यम है। गरीब महिलाएं समूह से जुड़कर अपने रोजगार का अवसर प्राप्त कर सकती हैं। जो समूह ईमानदारी से काम किया वह विकास किया। जिसने नियम पालन नहीं किया वह समूह कमजोर हो गया और विकास नहीं किया। सरकार की मंशा है कि मृत प्राय समूह को भी जागरूक किया जाय। उनको रोजगार के अवसर दिया जाय और रोजगार से जोड़ा जाय।
उक्त बातें मंगलवार को विकास खण्ड देवरिया सदर के सभागार में संपूर्ण विकास खण्ड के समूह सखी, बीसी सखी, स्वास्थ्य सखी, विद्युत सखी आदि कैडरों को संबोधित करते हुए डीसी एनआरएलएम आलोक पाण्डेय ने कहा। इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी राजीव गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए समूह एक बेहतर माध्यम है। इस समय मुख्यमंत्री के निर्देश पर मिशन शक्ति भी चल रहा है। मिशन शक्ति के द्वारा भी समूह की महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा है। बैठक को जिला मिशन प्रबन्धक ओमकार तिवारी, सहायक विकास अधिकारी (आईएसबी) गंगेश शुक्ल, ब्लॉक मिशन प्रबंधक अनीता निषाद, कचनलता त्रिपाठी, लियाकत अहमद, बृजभूषण पाण्डेय आदि ने संबोधित किया। समीक्षा बैठक में पुष्पा देवी, महामाया देवी, गरिमा देवी, सुनीता देवी, गीता देवी, सुमन देवी, मीना देवी, नाज़नीन खातून, मैमुननिशा, अमीना खातून सहित सैकड़ो महिला कैडर उपस्थिति रही।