1 / 3
Caption Text
2 / 3
astha
3 / 3
ssmall

Deoria News देवरिया टाइम्स.

भाकृअनूप प्याज़ एवं लहसून अनुसंधान निदेशालय राजगुरु नगर पुणे महाराष्ट्रा के सौजन्य से भारतीय विज्ञान संचारक समूह नोनापार के तत्वावधान में जनपद के ग्रामीण क्षेत्र में प्याज़ की खेती को बढ़ावा देने हेतु उन्नत किस्म का प्याज बीज भीमा शक्ति का वितरण किसानों के बीच निशुल्क वितरित किया गया।

देवबंधु महाविद्यालय नोनापार के परिसर मे आयोजित निशुल्क बीज वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु तकनीकी जानकारी वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर ए जे गुप्त द्वारा तकनीकी जानकारी डिजिटल माध्यम से दी गई एवं प्याज से आय संबर्धन के बारे मे बताया गया। बीज वितरण कार्यक्रम में शिवानंद तिवारी, दिनेश, सुरेंद्र सिंह, आदित्य, त्रियोगी मिश्र, रमेश, महगू कुशवाहा, हरेंद्र, शिवेंद्र, एवं ईश्वरदयाल सहित २० लोगो को बीज दिया गया। बीज वितरण भारतीय किसान संघ देवरिया के महामंत्री सोमनाथ तिवारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक गंगेश्वर तिवारी, विज्ञान संचारक अनिल कुमार त्रिपाठी, टिंकू तिवारी, सिद्धू आदि उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here