1 / 3
Caption Text
2 / 3
astha
3 / 3
ssmall

देवरिया टाइम्स

विश्व भर में अपनी सभ्यता, परंपरा और संस्कृति का दृष्टांत प्रस्तुत करने वाला भारत देश अपनी योग्यता के बल पर रोज नई-नई तकनीकी का विकास कर रहा। जहाँ एक तरफ भारतीय त्यौहार, धार्मिक मान्यताएँ हमारे अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं, वहीं दूसरी तरफ इसमें प्रयोग होने वाले यह पारंपरिक दीये और उसकी हल्की चमक एक शांत और आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण करती है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए कल दिनांक 10-11-2023 को सेंट ज़ेवियर्स स्कूल रुद्रपुर-देवरिया में दिवाली उत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया।

आयोजन की शुरुआत रंगोली प्रतियोगिता तथा दीपोत्सव के साथ की गई। जिसका मुख्य प्रयोजन इस वर्ष हमारे देश में हो रहे क्रिकेट विश्वकप 2023 में 1983 और 2011 की तरह जीत की कामना रखते हुए भारतीय खिलाड़ियों के लिए शुभकामनाएँ व्यक्त करने से थी। विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई यह क्रिकेट विश्वकप की रंगोली राष्ट्रीयता का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रही थी। तथा साथ ही दीपोत्सव का आयोजन कर बढ़ते प्रदूषण से पर्यावरण में हो रहे नुकसान को रोकना तथा एक स्वच्छ एवं खुशहाल वातावरण का निर्माण करना है। इसके लिए परिसर में ग्रीन एंड क्लीन दिवाली और बोर्ड डेकोरेशन का आयोजन भी किया गया। बच्चों द्वारा बनाए गए रंगीन दीये आकर्षण का केंद्र रहे। उमंग, हर्षिता, जेसिका, अनामिका, अमृता, श्रेयांस, प्रगति, औनिक, गौरी, सौभाग्या, मुस्कान, जोहरा, नंदिनी आदि विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई विभिन्न- विभिन्न कृति उत्सव के उत्साह में रंग बिखेर रही थी। आयोजन का संचालन विद्यालय संचालक रौशन जयसवाल और प्राचार्य अमित पटवा के नेतृत्व में किया गया। विद्यालय संचालक रौशन जयसवाल ने बच्चों को अंधकार रुपी अज्ञानता को दूर कर अपने अंदर ज्ञान रुपी प्रकाश का निर्माण कर एक उज्जवल भविष्य बनाने की शुभकामनाएँ दी। विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाओं द्वारा विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर उत्सव आयोजन की सराहना की गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here