1 / 3
Caption Text
2 / 3
astha
3 / 3
ssmall

भटनी
भटनी नगर के सुभाष इंटर कॉलेज प्रांगण में नवरात्रि के पहले दिन से ही देवी दुर्गा की भव्य प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। यह प्रतिमाएं हर साल की तरह इस बार भी हिन्दू सम्राट दल की ओर से स्थापित की गई हैं। समिति के युवाओं ने इस आयोजन को भव्य और विशेष बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके अलावा नूरीगंज, हतवा, बायपास, नक़हनी, जिगिना मिश्र, भरहे चौरा, खोरीबारी, खिरियां, बलुआ अफगान, घाँटी, नोनापार, देवघाट आदि स्थानों पर भी देवी प्रतिमाएँ स्थापित हो रही हैं। नगर के सुबास इंटर कालेज में पहले दिन ही मां दुर्गा की प्रतिमा का अनावरण किया गया, जिससे क्षेत्र में धार्मिक माहौल और उत्साह का संचार हुआ है। हर साल की तरह इस बार भी हिन्दू सम्राट दल ने भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन किया है, जो क्षेत्रीय जनता के लिए एक प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन बन चुका है।

मंगल पांडेय, अंकित तिवारी, अंकित मिश्र, विशाल गुप्ता, आदित्य मौर्य, प्रियांशु रितिक विशाल और आदर्श सहित अन्य युवाओं के सहयोग से दुर्गा पूजा का आयोजन आकर्षक और भव्य रूप में किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here