1 / 3
Caption Text
2 / 3
astha
3 / 3
ssmall

Deoria News:भटनी। रेल प्रशासन ने भटनी रेलवे स्टेशन से अयोध्या जाने को एक पैसेंजर ट्रेन की सौगात दी है। ट्रेन 12 दिसम्बर से सुबह करीब पांच बजे भटनी स्टेशन से अयोध्या को रवाना होगी। इस सुविधा से यूपी और बिहार के हजारों लोगों को अयोध्या जाने में सहूलियत मिलेगी। क्षेत्रीय लोगों ने रेल प्रशासन की इस निर्णय का स्वागत किया है।

अयोध्या में श्रीराम मंदिर लगभग तैयार हो गया है। ऐसे में अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जाएंगे। इसको देखते हुए रेल प्रशासन ने 12 दिसम्बर से अयोध्या जाने के लिए पैसेंजर ट्रेन भटनी से चलाने की अनुमति दी है। यह ट्रेन भटनी रेलवे स्टेशन से सुबह 4:55 बजे अयोध्या को प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन नूनखार में 5:07, अहिल्यापुर में 5:16, देवरिया सदर में 5:30, बैतालपुर में 5:39, गौरीबाजार में 5:48, चौरीचौरा में 6:02, सरदार नगर में 6:10, कुसम्ही में 6:23, गोरखपुर केंट में 6:48 और गोरखपुर रेलवे स्टेशन 7:10,खलीलाबाद से 8.10 बजे, बस्ती से 8.54 बजे, मनकापुर से 11.25 बजे छूटकर दिन में एक बजे अयोध्या पहुंचेगी। डीआरएम वाराणसी के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर बनने के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ेगी। इसको ध्यान में रख इस ट्रेन को चलाने का निर्णय लिया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here