1 / 3
Caption Text
2 / 3
astha
3 / 3
ssmall

देवरिया टाइम्स – जनपद की देवनगरी कहे जाने वाले बरहज विधानसभा क्षेत्र के चहुंओर से देवस्थानों से आच्छादित अहिल्यापुर गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में क्षेत्रीय जनता के सहयोग से विगत बीस बरसों से आयोजित की जा रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का इस बर्ष अयोध्या धाम में भगवान श्री राम के विग्रह स्थापना के उपलक्ष्य में विषेश रूप कथा का आयोजन किया गया है। व्यास पीठ को सुशोभित कर रहे बरसाने धाम से पधारे श्रीमद्भागवत कथा वाचक विरक्त संत श्री श्री 1008 महेश चन्द्र जी महाराज द्वारा हजारों भक्तजनों को कथा का रसपान कराया जा रहा है

तो वहीं ब्रजधाम से पधारी सुप्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा कथा के बीच में अपनी सुरेली सुमधूर आवाज से भजनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दे रहे हैं। श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस में कथा व्यास श्री महेश चन्द्र जी महाराज ने राजा बली को प्राप्त गुरु कृपा की कथा का वर्णन करते हुए कहा कि गुरु कृपा से राजा बली ने तीनों लोकों पर विजय प्राप्त की थी, जबकि देवगण अमृत पान कर चुके थे परन्तु अमृत पान के पश्चात भी भोग विलास में लिप्त हो गये थे, तो वहीं राजा बलि सभी असुरों के साथ गुरु सेवा में लगे रहे और राजा बली ने गुरु कृपा से ही तीनों लोकों को जीतकर देवतागणों को स्वर्ग से खदेड़ दिया था। महराज श्री बताया कि बड़े बड़े योगियों, तपस्वियों को भगवत धाम दुर्लभ हैl कथा में श्रोताओं ने भगवान वामन अवतार, भगवान श्री राम जन्म एवं भगवान श्री कृष्ण जन की झांकी दर्शन किया।

कथा में मुख्य रूप से डाक्टर एके राय, विनोद तिवारी, मार्कण्डेय मिश्र,पद्मदेव त्रिपाठी, सुग्रीव मिश्रा, सतीश मिश्र, हरेराम यादव, मायाराम गोंड, सुदर्शन प्रजापति, बजरंगी प्रजापति, अंशु मिश्र नीलम मिश्रा,बिभुतिनारायण मिश्रा, कमलाकर मिश्रा सहित हजारों क्षेत्रीय जन उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here