Home देवरिया Deoria News:डेंटल एसोसिएशन चुनाव:डा विकास अध्यक्ष व डा आर पी शाही प्रेसिडेंट चुने गए

Deoria News:डेंटल एसोसिएशन चुनाव:डा विकास अध्यक्ष व डा आर पी शाही प्रेसिडेंट चुने गए

0


Deoria News:देवरिया टाइम्स।
इंडियन डेंटल एसोसिएशन शाखा देवरिया का चुनाव गुरुवार सायं एक होटल में डा आशुतोष मूरझानी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। चुनाव में डा.विकास पाण्डेय को वर्ष 2024 हेतु आई डी ए का अध्यक्ष चुना गया। डा नीतीश राय को सचिव एवं डा सचिन को कोषाध्यक्ष चुना गया। डा आर पी शाही अध्यक्ष इलेक्ट निर्वाचित हुऐ।


इसके अलावा कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया।
आई डी ए के समस्त पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। डा एस एस गुप्ता एवं डा संतोष शाही उपाध्यक्ष, डा हर्ष प्रकाश श्रीवास्तव संयुक्त सचिव, डा अतुल उपाध्याय एवं डा रत्नावली त्रिपाठी को सी डी एच कनवेनर, डा प्रगति गौड़ , डा अजीतेंद्र त्रिपाठी को सी डी ई कनवेनर, डा सुनील मल्ल को एडिटर,डा शशांक सिंह , डा अविनाश चौरसिया स्टेट ब्रांच रिप्रेजेंटेटिव, डा आशुतोष मुर्जानी,डा जे के राय, डा संजय मिश्र,डा रजनी सिंह को एक्जीक्यूटिव कमेटी मेंबर बनाया गया। सचिव ने वर्ष 2023 में स्टेट कार्यालय द्वारा आई डी ए देवरिया को अवार्ड से सम्मानित किए जाने पर धन्यवाद ज्ञापित किया तथा ये आश्वाशन दिया की इस वर्ष भी इंडियन डेंटल एसोसिएशन अपने समस्त दायित्यों का पूरी तरह से निर्वहन करेगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Open chat
Hello
Can we help you?
Exit mobile version