Home देवरिया Deoria News:जनपद स्तरीय युवा उत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Deoria News:जनपद स्तरीय युवा उत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

0
Deoria News:जनपद स्तरीय युवा उत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Deoria News:देवरिया टाइम्स ।  युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा जनपद स्तरीय युवा उत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता का आयोजन संत विनोबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवरिया में संपन्न हुआ। युवा उत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर सांसद रमापति राम त्रिपाठी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।


प्रतियोगिता 8 विधाओं में आयोजित की गई जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगी लोकगीत एकल धर्मवीर कुमार पासवान, लोक नृत्य एकल विपता चौबे, शब्दपांडित्य देवानंद राय, पोस्टर बनाना अंजनेय गुप्ता, कहानी लेखन श्रेया कुमारी, फोटोग्राफी आलोक, लोकनृत्य समूह एकता मद्धेशिया एवं अन्य लोकगीत समूह -गोल्डी यादव एवं अन्य रहे। पुरस्कार वितरण जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकांत राय ,संत विनोबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रचार्य अर्जुन मिश्र ,जिला युवा कल्याण अधिकारी नीतीश राय द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम का समापन मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पांडेय द्वारा किया गया। इस बीच मंच संचालक पंकज शुक्ला क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नीरज मिश्रा, निखिल आनंद ,संतोष कुमार ,वसुधा पांडे निर्णायक मंडल में अरविंद शुक्ला ,ओमप्रकाश गुप्ता ,धर्मशील तिवारी आदि मौजूद रहे|

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Open chat
Hello
Can we help you?