1 / 3
Caption Text
2 / 3
astha
3 / 3
ssmall

Deoria News: देवरिया टाइम्स.

जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने आज पिपरपाती में कान्हा गौशाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोवंशों को दिए जा रहे साइलेज की व्यवस्था देखी। साथ ही पशुओं के रहने के स्थान का निरीक्षण करते हुए उन्होंने वहां उपस्थित कर्मचारियों को निर्देश दिया कि ठंड के मौसम में पशुओं को गर्म रखने की पर्याप्त व्यवस्था की जाए।


निरीक्षण के समय गोशाला में 87 नर एवं 18 मादा सहित कुल 105 गोवंश संरक्षित मिले। जिलाधिकारी ने शीतलहर की स्थिति के दृष्टिगत टीनशेड से शेल्टर को कवर किए जाने पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने गोवंशों के लिए काऊ कोट की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त की एवं शीतलहर से बचाव हेतु अलाव की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गोवंश ठंड के दुष्प्रभाव से सुरक्षित रहें, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि गोवंशों की समय से चिकित्सकीय जांच कराई जाए।


बताया गया कि गोवंशों को मुख्य चारे के रूप में साइलेज ही दिया रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि साइलेज विभिन्न पोषक तत्वों से परिपूर्ण है, इसे नियमित रूप से गोवंशो को खिलाया जाए। इस दौरान डीएम ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि विधान के साथ गौ पूजन भी किया।
इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अरविंद कुमार वैश्य, ईओ रोहित सिंह सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here