1 / 3
Caption Text
2 / 3
astha
3 / 3
ssmall


Deoria News:देवरिया टाइम्स।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद् उ०प्र० के मण्डल अध्यक्ष श्री ऋषिकेश पाण्डेय जी के प्रथम आगमन पर जनपद देवरिया में यातायात कार्यालय कैम्पस में एक बैठक आयोजित की गयी। जिसमें जनपद-देवरिया की तरफ से अध्यक्ष सहित पूरे प्रतिनिधि मण्डल का उपस्थित कर्मचारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। मण्डल अध्यक्ष ऋषिकेश पाण्डेय ने सभी उपस्थित कर्मचारियों को संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिये आग्रह किया व सभी विभागों के सम्बन्धित प्रतिनिधि व सदस्यों से सम्पर्क स्थापित करते हुए समस्याओं की जानकारी कर अवगत कराने हेतु उपस्थित कर्मचारी श्री रितेश सिंह फार्मासिस्ट व श्री काली प्रसाद राय, चकबन्दी लेखपाल को जिम्मेदारी दी ताकि सम्बन्धित विभाग के उच्चाधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं का निस्तारण अविलम्ब कराया जा सके।

उपस्थित प्रतिनिधि मण्डल व कर्मचारी निम्न प्रकार हैं:-

दुर्गविजय, जिलाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, गोरखपुर

कृष्णमोहन पण्डेय, सम्प्रेक्षक, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, गोरखपुर अजमल, उपाध्यक्ष, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, गोरखपुर राहुल यादव, सुधांशु राय, राहुल सिंह, धीरज दूबे, दिनेश गिरी, जिलाध्यक्ष चकबन्दी लेखपाल संघ, देवरिया व ज्ञानदेव जायसवाल, कोषाध्यक्ष, चकबन्दी लेखपाल संघ, देवरिया आदि उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here