Home देवरिया Deoria News:जरूरतमंदों में कंबल वितरित करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य–बंधु उपेन्द्र नाथ

Deoria News:जरूरतमंदों में कंबल वितरित करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य–बंधु उपेन्द्र नाथ

0
Deoria News:जरूरतमंदों में कंबल वितरित करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य–बंधु उपेन्द्र नाथ

देवरिया। जनपद के रुद्रपुर मे प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अपने पुत्री दिव्यांशी सिंह के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा रुद्रपुर के मण्डल उपाध्यक्ष विनीत सिंह ने कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया । इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष बंधु उपेन्द्र नाथ सिंह ने क्षेत्र के गरीबो,जरूरतमंदों में लगभग दो दर्जन की संख्या में कंबल वितरित कर ठण्ड से राहत दिलाने का कार्य किया।

इस दौरान कंबल लेने के लिए काफी संख्या में जरूरतमंद, बुजुर्ग व गरीब पहुंचे थे। ठंड में कंबल मिलते ही जरूरतमंदों के चेहरे खिल गए। वहीँ हौली बलिया गांव की ही एक बुजुर्ग महिला ने दोनों हाथ उठाकर दूधो नहाओ पूतो फलो का आशीर्वाद देते हुए भाव विभोर हो उठी । बंधु सिंह ने कहा कि मनुष्य के जीवन की सार्थकता तब है, जब वह गरीब और असहायों की सेवा करे। सर्दी के इस मौसम में गरीबों को गर्म कपड़े वितरण करना सच्ची मानव सेवा है।

यह कम्बल हर उस गरीब व बुजुर्गों के लिए जीवन दायिनी साबित होगा जिनके पास ठण्ड से बचने का और कोई उपाय नही है। इस गलन भरी ठंड में कंबल वितरण से बड़ा पुनीत कार्य कुछ नहीं हो सकता। मंडल उपाध्यक्ष विनीत सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा। इस मौके पर सोमनाथ सिंह,दशवंती देवी,फूलपात्ती देवी,संध्या देवी,बेली देवी,दुर्गावती देवी,हैदर,फेकू यादव,बच्चन पासवान आदि लोगो की उपस्थिति रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Open chat
Hello
Can we help you?