1 / 3
Caption Text
2 / 3
astha
3 / 3
ssmall


देवरिया टाइम्स।देश के जाने माने सहारा इंडिया ग्रुप के प्रमुख सुब्रत राय का मंगलवार को मुंबई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से एक गम्भीर बीमारी से ग्रसित थे। वे 75 साल के थे
देश के प्रमुख कारोबारी और सहारा इंडिया परिवार के फाउंडर सुब्रत राय का जन्म 10 जून 1948 को हुआ था। उन्हें देश भर में सहारा श्री के नाम से भी जाना जाता है।
यूपी में प्रमुख विपक्षी समाजवादी पार्टी ने शोक जताते हुए कहा कि सहाराश्री सुब्रत रॉय जी का निधन. अत्यंत दुखद. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें. शोकाकुल परिजनों को ये असीम दुख सहने का संबल प्राप्त हो. भावभीनी श्रद्धांजलि.
+


समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सुब्रत रॉय के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि सहारा श्री सुब्रत रॉय जी का निधन उत्तर प्रदेश और देश के लिए भावात्मक क्षति हैं क्योंकि वो एक अति सफल व्यवसायी के साथ-साथ एक ऐसे अति संवेदनशील विशाल ह्रदयवाले व्यक्ति भी थे, जिन्होंने अनगिनत लोगों की सहायता की उनका सहारा बने। भावभीनी श्रद्धांजलि.

सुब्रत रॉय के निधन पर सहारा ग्रुप ने बयान जारी कर कहा कि सहारा इंडिया परिवार के प्रमुख सुब्रत रॉय सहारा का कार्डियो अरेस्ट के बाद मंगलवार रात 10.30 बजे निधन हो गया। वह हाइपरटेंशन और मधुमेह जैसी बीमारियों से जूझ रहे थे। उनका स्वास्थ्य लगातार खराब था, जिसकी वजह से उन्हें 12 नवंबर को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराय गया था। सहारा इंडिया परिवार सहाराश्री के निधन पर शोकसंतप्त है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here