1 / 3
Caption Text
2 / 3
astha
3 / 3
ssmall

deoria News: देवरिया टाइम्स


लार के राउतपार रघेन में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि जयनाथ कुशवाहा गुड्डन ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य योजनाओं के लाभ को वंचित व्यक्ति तक पहुंचाना है।
विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए समाज के हर वर्ग का सहयोग जरूरी है।


15 नवम्बर को बिरसा मुण्डा की जयन्ती पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ रांची के खूंटी से किया है। विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य है कि गांव व शहरी क्षेत्र में निवास करने वाले हर पात्र व्यक्तियों को सरकार से संचालित योजनाओं से जोड़ा जाये। वहीं जो व्यक्ति योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं, उनके जीवन स्तर में किस तरह का सुधार हुआ। इसकी कहानी उनके जुबानी से ही सुना जाये। इसके लिए केन्द्र सरकार ने लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं से जन-जन को लाभान्वित करने की योजना बनायी है।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित सिंह बबलू ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से गांवों में पात्र व्यक्तियों को क्या लाभ हुआ है। इसकी जानकारी भी ली जा रही है।
कार्यक्रम के सहसंयोजक बलबीर सिंह दादा ने कहा कि कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए जा रहे है जिसमे केन्द्र व प्रदेश सरकार से संचालित योजना से सम्बन्धित विभाग से चलायी जा रही योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी भी प्राप्त किया जा रहा है।


उक्त अवसर पर अजय दूबे वत्स सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here