Home देवरिया Deoria News:राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत आयोजित किया गया दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण

Deoria News:राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत आयोजित किया गया दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण

0
Deoria News:राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत आयोजित किया गया दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण

देवरिया टाइम्स

राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत चयनित 25 कृषकों को दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण ग्राम-कन्हौली, वि०ख० रूद्रपुर में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में सुशील कुमार शर्मा, प्रभारी विकास खण्ड ने कृषकों को विभाग द्वारा संचालित लाभार्थी परक योजनाओं की जानकारी दी गयी।
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के सम्बन्ध में डी०आर०पी० विभव दूबे ने जानकारी देते हुए कृषि को उद्योग का रूप देने का प्रचार-प्रसार किया। एन.एच.आर. डी.एफ. के डॉ० जे०के० तिवारी द्वारा औद्यानिक फसलों को अपनाने हेतु प्रेरित किया गया तथा प्याज की खेती से अधिक लाभ अर्जित करने की जानकारी दी गयी।


जिला उद्यान अधिकारी रामसिंह द्वारा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से पानी व श्रम की बचत तथा अधिक लाभ अर्जित करने हेतु कृषकों को प्रेरित किया गया। औद्यानिक फसलों की नवीन वैज्ञानिक तकनीक अपनाकर कृषक अधिक आमदनी कर सकते है। प्रशिक्षण के समय 01 कृषक द्वारा 02 हे0 क्षेत्रफल में मिनी स्प्रिंकलर लगाने की इच्छा जाहिर की गयी। विकास खण्ड सहायक को कृषक से सम्बन्धित अभिलेख व कृषक अंश की धनराशि एकत्र कर आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया। कृषकों द्वारा शाकभाजी उत्पाद की बिक्री की समस्या उठाई गयी। उन्हें सलाह दिया गया कि सब्जियों का उत्पादन समूह में अधिक क्षेत्रफल में करें, जिसे आसानी से कम खर्च पर मण्डी ले जाकर बिक्री की जा सकेगी।
प्रशिक्षण के द्वितीय दिन कृषकों को कृषि विज्ञान केन्द्र बेलीपार, गोरखपुर का भ्रमण कराया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ० नागेन्द्र शाही ने कृषकों को औद्यानिक खेती की नवीनतम तकनीक की जानकारी दी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Open chat
Hello
Can we help you?