1 / 3
Caption Text
2 / 3
astha
3 / 3
ssmall

सलेमपुर, देवरिया। नगर के ईचौना पश्चिमी वार्ड में गुरुवार को आयोजित एक धार्मिक अनुष्ठान को सम्बोधित करते हुए आचार्य अजय कुमार शुक्ल ने श्रद्धालुओं को कथा सुनाते हुए कहा कि सनातन धर्म और संस्कृति में ज्येष्ठ मास के अमावस्या तिथि का बहुत ही महत्व है। आज ही के दिन महिलाएं अपने पति के स्वस्थ व दीर्घायु के लिए वट सावित्री व्रत रखती हैं।
उन्होंने बताया कि इस बार इस व्रत की शुरुआत 18 मई को रात्रि 9 बजकर 9 मिनट से हो रहा है।इसका समापन 19 मई को रात 8 बजकर 39 मिनट पर होगा। उदया तिथि 19 को अमावस्या तिथि होने के कारण व्रत 19 को रखा जाएगा। पुराणों में वर्णित है कि इसी दिन सावित्री ने अपने पति सत्यवान का प्राण यमराज से बचाए थे।

इस व्रत का महात्म्य करवा चौथ व्रत के समान माना जाता है। इस दिन वट वृक्ष के नीचे ही यमराज ने सावित्री के पति सत्यवान के प्राण वायु वापस लौटाए थे।तभी से इस दिन सुहागिन महिलाए इस वृक्ष के चारों तरफ कलेवा बांधकर अपने सुहाग की रक्षा व दीर्घायु होने की कामना करती हैं। कथा के दौरान गणेश मिश्र, मनोज पांडेय, किरन देवी, प्रेमशीला देवी, मुन्ना यादव, सुनील तिवारी ,शिरोमणि देवी, नेहा पांडेय, सोनी देवी, मंजू पांडेय, आरती देवी आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here