Home देवरिया बूथ पर क्यूआर कोड चस्पा कर मतदाताओं को अधिकाधिक ऑनलाईन रजिट्रेशन हेतु किया जायेगा प्रोत्साहित

बूथ पर क्यूआर कोड चस्पा कर मतदाताओं को अधिकाधिक ऑनलाईन रजिट्रेशन हेतु किया जायेगा प्रोत्साहित

0
बूथ पर क्यूआर कोड चस्पा कर मतदाताओं को अधिकाधिक ऑनलाईन रजिट्रेशन हेतु किया जायेगा प्रोत्साहित

Deoria News : देवरिया टाइम्स।  उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव श्रीवास्तव ने समस्त निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी / समस्त सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र, देवरिया को विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 अभियान में विशेष अभियान तिथियों में बूथों पर QR CODE चस्पा किये जाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया है कि विशेष अभियान में पंजीकरण सुविधा हेतु Voter Helpline App, voters.eci.gov.in & CEO UP Website के QR Code प्रत्येक बूथ पर चस्पा कर मतदाताओं को अधिकाधिक ऑनलाईन रजिट्रेशन हेतु प्रोत्साहित किया जाय। ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन हेतु आवश्यक प्रपत्रों जैसे अपलोड़ की जाने वाली फोटो का साईज, जन्म तिथि तथा पता के प्रमाण के समस्त उपलब्ध विकल्पों का सरल भाषा में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाय।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Open chat
Hello
Can we help you?
Exit mobile version