महंगाई,बेरोजगारी और खराब कानून व्यवस्था से पीड़ित है जनता

0


Deoria News : देवरिया टाइम्स।
पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री एवं समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता श्रीमती नाहिद लारी खान जी के आज देवरिया पहुँचने पर सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन पर जोरदार स्वागत किया। तत्पश्चात सपा प्रवक्ता नाहिद लारी खान ने कस्तूरबा रोड स्तिथ सपा नेता विजय रावत के आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार से प्रदेश की जनता ऊब चुकी है।

भाजपा सरकार में जनता महंगाई,बेरोजगारी, भरस्टाचार, खराब कानून व्यवस्था, किसानों की समस्याओं, महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार से पीड़ित हैं। आने वाले नगर निकाय चुनावों में जनता भाजपा को सबक सिखाने का कार्य करेंगी। नगर निकाय चुनाव में सपा जोरदार प्रदर्शन कर अधिक से अधिक सीटे जीतने का कार्य करेंगी। नगर निकाय चुनाव में सपा अपने पुराने कार्यकर्ताओं पर दावं लगायेगी। नगर निकाय चुनावों में भाजपा का पूरे प्रदेश से सूपड़ा साफ हो जायेगा।

इस दौरान सपा नेता विजय रावत, समाजवादी युवजन सभा के नि.जिलाध्यक्ष रणवीर यादव, सछास के नि.जिलाध्यक्ष मनोज यादव, विकास, सिल्लू रावत, बलवंत, हरिकेश सिंह पूर्व प्रमुख, महातम यादव, उदयप्रताप यादव, सुरेश यादव, सुरेश राजभर, सोनू,आदि मुख्य रूप से रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Open chat
Hello
Can we help you?
Exit mobile version