Home देवरिया आल इंडिया साइकिल राइडर अजित यादव का हुआ सम्मान

आल इंडिया साइकिल राइडर अजित यादव का हुआ सम्मान

0


देवरिया टाइम्स। जिले के रुद्रपुर क्षेत्र के रहने वाले अजित यादव 8500 किमी की यात्रा साइकिल से पूरी करने के बाद जब देवरिया पहुँचे उनका स्वागत सदर विधायक समेत कई अन्य लोगो ने किया।


साइकिल से सम्पूर्ण भारत की यात्रा पर निकले अजीत अपनी यात्रा बैंगलोर से शुरू किए। उसके बाद करीब 8500 किमी की यात्रा में वह करीब 15 राज्यों से गुजरे है। उसके बाद गुरुवार को वह सुबह देवरिया पहुँचे। यहां पहुचने पर सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी,नगरपालिका परिषद के पूर्व उम्मीदवार पति अमित मोदनवाल ने उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। अजीत ने बताया कि वे one state one tree के तर्ज पर काम कर रहे है।

उन्होंने बताया कि वह अभी तक 15 राज्यों की यात्रा किए है एवं सभी राज्य में एक -एक पेड़ लगाए है। अब वे उत्तराखंड के चार धाम की यात्रा पर निकलेंगे। उनके इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य साइकिलिंग को बढ़ावा देना और पर्यावरण को हरा-भरा रखना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Open chat
Hello
Can we help you?
Exit mobile version