1 / 3
Caption Text
2 / 3
astha
3 / 3
ssmall


देवरिया टाइम्स। भटनी थाना क्षेत्र के बेहरा डाबर में एक शादी समारोह में कार को पास न देने पर मनबढ़ों ने पाण्डेय चौराहे पर जमकर उपद्रव मचाया। लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से लैस युवकों ने बारातियों पर हमला कर दर्जनभर से अधिक लोगों को बुरी तरह जख्मी कर दिया। घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट और छेड़खानी करते हुए उनके जेवर भी लूट लिए। पुलिस की मौजूदगी में विवाह संपन्न हुआ। पुलिस ने नी नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक, भटनी थाना क्षेत्र के मिश्रौली दीक्षित जगतनारायण दीक्षित के बेटे की बारात गुरुवार को बेहरा डाबर के पाण्डेय चौराहे पर एक व्यक्ति के यहां आई थी। गाजे-बाजे के साथ बारात अभी चौराहे के पास पहुंची थी कि बेहराडाबर निवासी विकास पुत्र अशोक यादव चारपहिया वाहन से वहां से गुजर रहा था। पास न मिलने से नाराज विकास यादव बारातियों से उलझ गया। आरोप है कि उपद्रवियों ने घर में घुसकर महिलाओं से छेड़खानी की और जेवर भी लूट लिए। दूल्हे की गाड़ी, उपहार देने के लिए रखी बाइक के साथ मंडप और कुर्सियां तोड़ डालीं यह देख महिलाएं चीखने-चिल्लाने लगीं। मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लोगों ने माहौल को शान्त कराए।


पुलिस ने लड़की के पिता की तहरीर पर विकास यादव पुत्र अशोक यादव, रोहित, विशाल, आकाश यादव, पन्ने लाल यादव, बदन यादव के बेटे, लालू तिवारी, हरदेव यादव के पुत्र सहित कई अज्ञात के खिलाफ लूट, मारपीट, छेड़खानी, बलवा आदि की धाराओं में केस दर्ज किया है।

पांडेय चौराहे पर हुई घटना में लड़की के पिता के तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।दबिश दी जा रही है जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा प्रभारी एसओ भटनी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here