1 / 3
Caption Text
2 / 3
astha
3 / 3
ssmall


देवरिया टाइम्स।
गुरुवार को भटनी क्षेत्र के सहोपार तिराहे पर पिकअप और ऑटो में आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर में ऑटो चालक की मौत हो गई। पांच महिला समेत छह लोग घायल हो गए। एक घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि बाकियों का पीएचसी पर प्राथमिक उपचार किया गया। हादसे के बाद भाग रहे पिकअप चालक को लोगो ने पकड़ कर पुलिस को सौप दिया।


मिली जानकारी के अनुसार भटनी नगर के केवड़ा वार्ड निवासी किरण देवी (45), सुनीता देवी (40), शशिकला (45), घुंशी देवी (75), रंजना देवी (45) इलाज कराने सलेमपुर गईं थीं। वहां से सभी महिलाएं ऑटो रिजर्व कर भटनी के लिए चलीं। साहोपार तिराहा स्थित अंडरपास के पास तेज रफ्तार पिकअप ने ऑटो को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इसमें ऑटो चालक व पांच महिलाएं घायल हो गईं। इसके अलावा ऑटो के पीछे से आ रहा एक बाइक सवार युवक भी उससे टकराकर घायल हो गया। स्थिति गंभीर देख ऑटो चालक और बाइक सवार युवक को जिला अस्पताल भेजा गया। वहां ऑटो चालक जय प्रकाश यादव निवासी पिपरा डीह थाना लार की मौत हो गई।


भटनी एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि ऑटो और पिकअप में टक्कर हुई थी। घायल दो युवकों को जिला अस्पताल भेजा गया। वहां ऑटो चालक की मौत हो गई है। पिकअप को कब्जे में लेकर आरोपी चालक को हिरासत में लिया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here