1 / 3
Caption Text
2 / 3
astha
3 / 3
ssmall


देवरिया टाइम्स।
जिले के थाना भाटपार रानी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम दिस्तौली के पास किराना व्यवसायी के ऊपर 03 अज्ञात अभियुक्तों द्वारा फायर करके कलेक्शन की रकम लूट कर ली गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना भाटपार रानी पर मु0अ0सं0-05/2023 धारा-392,307 भादंसं अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध पंजीकृत करते हुये विवेचना की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक देवरिया संकल्प शर्मा द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया राजेश कुमार सोनकर के नेतृत्व एवं क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी विनय कुमार यादव के पर्यवेक्षण में एसओजी देवरिया व थाना भाटपाररानी पुलिस टीम का गठन किया गया दिनांक 18.01.2023 को एसओजी देवरिया व थाना भाटपाररानी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर नगीना मोड़ के पास से एक मोटर साईकिल पर सवार तीन अभियुक्तों 01.अभय यादव उर्फ राहुल यादव पुत्र मुन्नी लाल यादव निवासी ठाकुरपुर (छपरा बुजुर्ग) थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया 02.हेमन्त कुशवाहा पुत्र प्रेम शंकर कुशवाहा निवासी खुरवसिया उत्तर थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया

03. शाह आलम पुत्र ईद मोहम्मद निवासी रामपुर गांव थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया गया जिनके पास से एक अदद तमंचा व दो अदद कारतूस एवं 1,65,000 रुपये नकद बरामद किया गया पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से कड़ाई से पुछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि बरामद मोटर साईकिल को दिनांक 10.01.2023 को बिहार के थाना नौतन अन्तर्गत से लूटा गया था तथा अपने साथी संतोष पाण्डेय पुत्र राज मंगल पाण्डेय निवासी डिहवा पोस्ट टीकमपार थाना खामपार जनपद देवरिया जो हमारे मुखिया है द्वारा बनाये गये षड़यन्त्र के आधार पर दिनांक 11.01.2023 को भाटपार रानी के पास लूट की घटना की गयी थी। गिरफ्तार अभियुक्तो के निशानदेही पर संतोष पाण्डेय उपरोक्त को उसके घर से गिरफ्तार किया गया जिसके पास से 40,000 हजार रुपये नकद व अवैध पिस्टल व 03 अदद कारतूस व घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल बरामद किया गया ।


इस प्रकार पुलिस टीम द्वारा अज्ञात अभियुक्तों द्वारा की गयी लूट की घटना के सम्बन्ध में थाना भाटपाररानी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 05/2023 धारा 392,307 भादंसं का सफल अनावरण करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लूटी गयी रकम के 2 लाख 05 हजार रुपये घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल अवैध पिस्टल 03 कारतूस 01 देशी तमंचा व 02 कारतूस व बिहार राज्य के थाना नौतन क्षेत्रांतर्गत से लूट की 01 मोटर साईकिल बरामद किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना नौतन बिहार पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 09/2023 धारा-392 भादंसं का भी सफल अनावरण किया गया।
बरामदगी का विवरणः-

  1. घटना में प्रयुक्त 01 मोटर साईकिल
  2. लूट की 01 अन्य मोटर साईकिल
  3. लूट के 2 लाख 05 हजार रुपये
  4. अवैध पिस्टल 01 अदद 03 कारतूस
  5. देशी तमंचा 01 अदद 02 कारतूस

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-
01.अभय यादव उर्फ राहुल यादव पुत्र मुन्नी लाल यादव निवासी ठाकुरपुर (छपरा बुजुर्ग) थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया
02.हेमन्त कुशवाहा पुत्र प्रेम शंकर कुशवाहा निवासी खुरवसिया उत्तर थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया

  1. शाह आलम पुत्र ईद मोहम्मद निवासी रामपुर गांव थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया
    04.संतोष पाण्डेय उर्फ अमरेन्द्र पाण्डेय पुत्र राजमंगल पाण्डेय निवासी डिहवा पोस्ट टीकमपार थाना खामपार जनपद देवरिया

अभियुक्त अभय यादव उर्फ राहुल यादव का आपराधिक इतिहास-

  1. 05/23 धारा 392,307,411, 34 भादवि थाना भाटपाररानी जनपद देवरिया।
  2. 07/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना भाटपाररानी जनपद देवरिया।
  3. 09/23 धारा 392 भादवि थाना नौतन जनपद सिवान (बिहार)।
    अभियुक्त हेमन्त कुशवाहा का आपराधिक इतिहास-
  4. 05/23 धारा 392,307,411, 34 भादवि थाना भाटपाररानी जनपद देवरिया।
  5. 08/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना भाटपाररानी जनपद देवरिया।
  6. 158/22 धारा 395 भादवि थाना भगवान बाजार जनपद छपरा (बिहार)।
    अभियुक्त संतोष पाण्डेय उर्फ अमरेन्द्र पाण्डेय का आपराधिक इतिहास-
  7. 05/23 धारा 392,307,411, 34 भादवि थाना भाटपाररानी जनपद देवरिया।
  8. 83/17 धारा 8/22 एनडीपीएस थाना भाटपाररानी जनपद देवरिया।
    अभियुक्त शाह आलम का आपराधिक इतिहास-
  9. 05/23 धारा 392,307,411, 34 भादवि थाना भाटपाररानी जनपद देवरिया।
    पुलिस महानिरीक्षक/ पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र जनपद गोरखपुर द्वारा पुलिस टीम के उत्साह वर्धन हेतु पुरस्कार राशि 50 हजार रुपये से पुरस्कृत किये जाने की घोषणा पुलिस अधीक्षक देवरिया की गयी है।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here