1 / 3
Caption Text
2 / 3
astha
3 / 3
ssmall


देवरिया टाइम्स/भटनी।

भटनी थाना क्षेत्र के जिरासो गांव में पैमाइश के बाद लगाए गए पत्थर को उखाड़ने के विरोध को लकेर मारपीट हो गयी। जिसमे एक युवक तथा युवती को गंभीर चोटें आयीं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 5 नामजद तथा 4अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।


संतोष का आरोप है कि उसकी भूमि पर उपजिलाधिकारी के आदेश पर राजस्व विभाग की टीम ने पत्थर नसब किया था। गांव के ही धनंजय व मृत्युंजय अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उसे उखाड़कर फेंक दिया। इसका विरोध करने पर चचेरे भाई दिलीप व बहन शोभा को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने धनंजय, मृत्युंजय, संजय, शंभू, सुनील तथा 4अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 147,323,504,506व 427 के तहत केस दर्ज किया है। इस सम्बन्ध में निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि मारपीट का मामला है। केस दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here