1 / 3
Caption Text
2 / 3
astha
3 / 3
ssmall


देवरिया टाइम्स।भटनी साहोपार के समीप पिकअप और ऑटो के टक्कर में ऑटो चालक जयप्रकाश यादव की मौत हो गई थी। बाइक सवार युवक और पांच महिलाएं घायल हो गई थी। मृत चालक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को पिकअप चालक पर केस दर्ज कराया। वही दूसरी तरफ घटना में घायल महिलाओ ने भी तहरीर देकर चालक पर कार्रवाई की मांग की है।


महिलाओं ने पुलिस पर चालक आरोपी को बचाव करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि नशे की हालत में चालक को लोगो ने पकड़कर पुलिस को सौप दिया था। पुलिस ने चालक का मेडिकल जांच भी कराई। फिर भी पुलिस ने अज्ञात चालक पर केस क्यों दर्ज कराई।
आपको बताते चले कि पिछले गुरुवार को भटनी नगर के केवड़ा वार्ड की पांच महिलाएं इलाज कराने सलेमपुर गई थी। इलाज करा कर वे जब वापस लौट रही थी कि साहोपार अंडरपास के पास तेज रफ्तार की पिकअप ने ऑटो को टक्कर मार दी थी।


अज्ञात चालक पर केस दर्ज होने से उन घायल महिलाओं समेत उनके परिजनों में रोष व्याप्त है कि चालक को जानते हुए भी पुलिस क्यो अज्ञात पर केस दर्ज कराई। इस सम्बंध में एसओ से सपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन सम्पर्क न हो सका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here