1 / 3
Caption Text
2 / 3
astha
3 / 3
ssmall

देवरिया टाइम्स। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा मनरेगा योजनान्तर्गत चल रहे कार्य की Area Officer App के माध्यम निरीक्षण किये जाने हेतु विकास खण्ड रामपुर कारखाना के ग्राम पंचायत मेहरौना एवं खजुरिया मे मनरेगा योजनान्तर्गत चल रहे कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।


ग्राम पंचायत मेहरौना मे वर्ष 2022-23 में चयनित अमृत सरोवर पर चल रहे कार्य पर कुल 14 श्रमिकों द्वारा पक्का कार्य किया जा था। इस अमृत सरोवर पर अब तक मु० 5.53 लाख की धनराशि व्ययआ किया गया है अमृत सरोवर पर धीमी गति से कार्य कराये जाने पर तकनीकी सहायक एवं ग्राम पंचायत सचिव से स्पष्टीकरण प्राप्त करने एवं खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिये गये कि उक्त कार्य को 15 जून से पूर्व पूर्ण कराना सुनिश्चित करे ग्राम पंचायत खजुरिया मे एक अन्य चल रहे पक्के नाले के कार्य पर कुल 21 श्रमिकों के लिए निर्गत था कार्य स्थल पर भी कुल 21 श्रमिक कार्य करते हुए पाये गये। इस कार्य पर अभी तक कोई भुगतान नही किया गया है। कार्य स्थल पर सी०आई०बी० स्थापित नही होने पर नियामानुसार वसूली आदेश निर्गत किया गया।


उपरोक्त दोनो कार्यो पर विकास खण्ड से अनुश्रवण नही किये जाने पर कार्यक्रम अधिकारी एवं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को चेतावनी निर्गत किया गया एवं निर्देश दिये गये कि मेहरौना के अमृत सरोवर पर श्रमिकों की संख्या को बढ़ाते हुए कार्य को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करायें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here