मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना:263 हिन्दू जोडो का वैदिक रीतियों से विवाह तथा 15 मुस्लिम जोड़ो का हुआ निकाह

0

Deoria News देवरिया टाइम्स।
महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज परिसर में आज आयोजित भव्य एवं आकर्षक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कुल 278 जोड़े एक-दूजे संग विवाह के बंधन में बंध गए। 263 जोड़ों का विवाह हिन्दू रीति से तथा 15 जोड़ों का मुस्लिम रीति से निकाह कराया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि सरकार की योजनाओं के अंतर्गत 278 जोड़ो का एक साथ परिणय सूत्र में बंधना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ईमानदार नीयत और कल्याणकारी नीति को दर्शाता है। सरकार की योजना की वजह से गरीब लोगों के जीवन में भी खुशियां आ रही हैं।उन्होंने नवदंपत्तियों को सुखद भविष्य की कामना की।

संसद सलेमपुर रविन्द्र कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से कई गरीब परिवारों के बेटे-बेटियों का विवाह भव्यता के साथ हो रहा है। पहले आर्थिक कठिनाइयों की वजह से गरीब परिवारों को अपनी बेटियों की शादी का खर्च उठाने में समस्या होती थी। इस योजना के चलते कई गरीबों के सपने साकार हुए हैं।

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह प्रदेश सरकार की अत्यन्त महत्वपूर्ण योजना है। आज इसके माध्यम से एक साथ, एक ही मण्डप में दाम्पत्र सूत्र में 278 लोग बंध रहे है, जिसके हम सभी साक्षी है। उन्होने सभी जोड़ों को शुभकामनायें दी।पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा तथा मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने नव दम्पतियों के मंगलमय जीवन की कामना की।

मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछडे वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग एवं सामान्य वर्ग के गरीब व्यक्तियों, जिनकी वार्षिक आय 02 लाख है, के पुत्रियों की शादी सम्पन्न हुई। योजना के प्राविधानों के अनुसार प्रत्येक जोडे पर 51 हजार व्यय किया गया है, जिसमें विवाहित कन्या के खाते में 35 हजार रुपये, 10 हजार रुपये मूल्य के गृहस्थी की सामग्री एवं वस्त्र आभूषण तथा 06 हजार रुपये भोजन, टेन्ट आदि पर खर्च किये गए।


इस कार्यक्रम में एमएलसी प्रतिनिधि राजू मणि, जिला विकास अधिकारी रविशंकर राय, जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर, सत्येंद्र मणि त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख देवरिया पिंटू जायसवाल, लार ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित सिंह बबलू सहित विभिन्न अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे एवं नव विवाहितों के सुखमय जीवन की कामना की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Open chat
Hello
Can we help you?
Exit mobile version