देवरिया टाइम्स। खुखुन्दू थाना क्षेत्र के कम्हरिया चौराहे के समीप रविवार की रात महिंद्रा कार की टक्कर लगने से एक युवक की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए देवरिया ले जाया गया है।
रविवार की रात करीब नौ बजे कम्हरिया चौराहे के समीप शाहिद (20) पुत्र सज्जमिल अंसारी के साथ पड़री पांडेय के शौकत (19) पुत्र असरफ तथा एक अन्य बाईक से कम्हरिया गांव जा रहे थे।
![](https://deoriatimes.com/wp-content/uploads/2022/12/20221020_195737-864x1024.jpg)
![](https://deoriatimes.com/wp-content/uploads/2022/12/IMG-20221212-WA0013-626x1024.jpg)
अभी वह चौराहे के समीप पहुंचे ही थे कि महिन्द्रा एक्सयूवी 300 कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे कम्हरिया के शाहिद की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि पड़री के शौकत तथा एक अन्य घायल हो गए। अनियंत्रित महिंद्रा कार जाकर पेड़ से टकरा गई। घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से देवरिया ले जाया गया है।