Deoria News देवरिया टाइम्स।
शनिवार को जिले से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई । ससुराल से घर जा रहे युवक की बनकटा क्षेत्र में दिन-दहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी गई। उसके बाद बाइक लेकर फरार हो गए। मौके पर पहुचीं पुलिस जांच में जुट गई।
![](https://deoriatimes.com/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230722-WA0429.jpg)
![](https://deoriatimes.com/wp-content/uploads/2023/07/FB_IMG_1690013140230-841x1024.jpg)
बिहार के सिवान जनपद के गुठनी थाना क्षेत्र के सूरज (28) पुत्र अखिलेश्वर की ससुराल खामपार थाना क्षेत्र के दुदही बाजार में है। वह शुक्रवार की शाम ससुराल आया था। सुबह करीब 11 बजे वह बाइक से घर जा रहा था।इसी दौरान अकटही-जैतपुरा मार्ग पर नोनार पांडेय गांव के पुलिया के पास बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तब तक बदमाश फरार हो गए। मौके पर सीओ अंशुमन श्रीवास्तव, एसओ बनकटा मुकेश मिश्रा पहुंच गए।
![](https://deoriatimes.com/wp-content/uploads/2023/07/1685327674322.jpg)
सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। युवक की हत्या करने वाले बदमाशों की तलाश की जा रही है। इसके लिए जगह जगह पर वाहनों की तलाशी ली जा रही है। शव को पीएम के लिए देवरिया भेज दिया गया है।
![](https://deoriatimes.com/wp-content/uploads/2023/07/FB_IMG_1687753647207.jpg)