1 / 3
Caption Text
2 / 3
astha
3 / 3
ssmall


Deoria News:बुधवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ब्लॉक इकाई लार की कार्यकारिणी का गठन, बीआरसी परिसर में सैकड़ों शिक्षकों के उपस्थिति में किया गया। सभी पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से उनके पद पर मनोनीत किया गया।


लार ब्लॉक कार्यकारिणी में संतोष त्रिपाठी को संयोजक, प्रेमप्रकाश कुशवाहा, प्रवीण वर्मा, जय प्रकाश को सह- संयोजक,अवनीश कुमार मिश्रा को ब्लाक मीडिया प्रभारी एवं विवेक कुमार सिंह को सदस्यता प्रमुख के पद पर मनोनीत किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ देवरिया के जिला संयोजक जयशिव प्रताप चन्द ने राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने संगठन की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला और कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शिक्षा एवं शिक्षक हित में देश का सर्वप्रमुख शिक्षक संगठन है और प्रदेश के प्राथमिक संवर्ग में यह मजबूती से अपने आप को स्थापित कर चुका है। महासंघ शिक्षक हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नही करेगा।महासंघ ने सदैव स्वतः संज्ञान लेते हुए शिक्षक समस्याओं के निस्तारण का प्रयास किया है।

युवा शिक्षक नेता विवेक मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शिक्षक हितों के लिए सदैव तत्पर है, साथ ही शिक्षकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर कार्य किया जाएगा। जिले में शिक्षक समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की सभी ब्लॉक इकाईयों का गठन एवं सक्रियता आवश्यक है। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ,शिक्षकों के सामान्य समस्याओं के समाधान के साथ ही यह भी सुनिश्चित करेगा कि उनका किसी भी स्तर पर शोषण न होने पाएं।

नवनिर्वाचित ब्लॉक संयोजक संतोष त्रिपाठी ने कहा कि संगठन द्वारा दिए गए कर्तव्यों व जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करूँगा।संरक्षक मण्डल में संजय कुमार दुबे, बृज बिहारी सिंह मनोनीत किए गए। सभी पदाधिकारियों को उनके पद एवं कर्तव्य निर्वहन हेतु शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम के दौरान कैप्टन अंशुमान सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम का संचालन नर्वदेश्वर मणि त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में देवरिया सदर, बैतालपुर, बरहज,भलुअनी,रुद्रपुर,देसही देवरिया, भटनी, और बनकटा ब्लॉक के राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारीगण-* श्री विनय तिवारी, उपेंद्र सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, सत्यप्रकाश त्रिपाठी, जितेंद्र साहू, सतीश चन्द्र, राघवेन्द्र कुशवाहा, सगीर अहमद,अजय यादव, प्रत्युष राय, माखन प्रसाद, मनीष कुमार सिंह, अमरेन्द्र कुशवाहा, मारकंडेय मिश्र, एहसान उल हक, शैलेष तिवारी, प्रशांत तिवारी, मृत्युंजय कुशवाहा, सत्येन्द्र पटेल, शिव कुमार, सौरभ वर्मा, रितेश सिंह एवं
जिला कोर कमेटी के सदस्यगण श्री अशोक तिवारी, ज्ञानेश यादव, शशांक मिश्र, नर्वदेश्वर मणि, आशुतोष नाथ तिवारी, आशुतोष चतुर्वेदी, वागीश जी, रजनीकांत त्रिपाठी, प्रमोद कुमार कुशवाहा, आशुतोष मिश्र ‘अमन’, शिखर शिवम त्रिपाठी, अभिषेक जायसवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान अमरेन्द्र यादव, सर्वेश यादव, सत्यप्रकाश शर्मा, ओमप्रकाश प्रसाद, राजन सिंह, जयप्रकाश, वीरभद्र मणि, शैलेश कुशवाहा, रवि शंकर तिवारी, अमर सिंह, विश्वनाथ यादव, खालिद खान, ताज मोहम्मद, सुनीता गौड़, सर्वेश विश्वकर्मा, अरुण यादव, योगेंद्र प्रसाद, अनिल चौबे, संजीव यादव, विवेकानंद, भारद्वाज दुबे, राजू प्रसाद, दुर्गेश पांडे, राजन सिंह, अभिनव पांडे, छोटेलाल गुप्ता, ओमप्रकाश तिवारी, भूपेश तिवारी, बिजेंदर मौर्य, दीपक गुप्ता, आनंद द्विवेदी, निकुंज तिवारी, विवेक कुमार सिंह, शशिभूषण चौबे, मनोज मिश्र, शैलेंद्र चौबे, बृजेश दुबे, सुनीत तिवारी, नीतीश दीक्षित समेत अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here