1 / 3
Caption Text
2 / 3
astha
3 / 3
ssmall

Deoria News देवरिया टाइम्स ।शनिवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ब्लॉक तरकुलवा इकाई के कार्यकारिणी का गठन बीआरसी परिसर में सैकड़ों शिक्षकों के उपस्थिति में किया गया। सभी पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से उनके पद पर मनोनीत किया गया। अमरेंद्र यादव को संयोजक, राजशंकर आर्य, अम्बरीष प्रकाश तिवारी, चंद्रदेव कुमार, आशीष गुप्ता को सह- संयोजक, अर्जुन मद्धेशिया और अभय शंकर शुक्ल को ब्लाक मीडिया प्रभारी एवं आशीष नारायण तिवारी, मुजीब सिद्दीक़ी को सदस्यता प्रमुख के पद पर मनोनीत किया गया।

संरक्षक मण्डल मे सत्यकाम शाही, डॉ आनन्द तिवारी, श्री अरविंद पाण्डेय, श्री मुन्ना अंसारी मनोनीत किए गए। सभी पदाधिकारियों को उनके पद एवं कर्तव्य निर्वहन हेतु शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम का संचालन नर्वदेश्वर मणि त्रिपाठी ने किया।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ देवरिया के जिला संयोजक जयशिव प्रताप चन्द ने कहा कि महासंघ शिक्षक हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नही करेगा।महासंघ ने सदैव स्वतः संज्ञान लेते हुए शिक्षक समस्याओं के निस्तारण का प्रयास किया है। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, शिक्षकों के सामान्य समस्याओं के समाधान के साथ ही यह भी सुनिश्चित करेगा कि उनका किसी भी स्तर पर शोषण न होने पाएं। इसके लिए जिले के साथ ही ब्लाक इकाईयों का सक्रिय एवं मजबूत रहना आवश्यक है।


युवा शिक्षक नेता श्री विवेक मिश्र ने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सदैव यह निश्चित करेगा कि एक आम शिक्षक की समस्या अब राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की समस्या होगी। जिले में शिक्षक समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की सभी ब्लॉक इकाईयों का गठन एवं सक्रियता आवश्यक है। मठाधीश बने संघ व उनके आकाओं के दिन लद चुके है। अब महासंघ शिक्षक की हर लड़ाई ब्लॉक से प्रदेश व देश स्तर तक लड़ेगा।


कार्यक्रम में देवरिया सदर, बैतालपुर, बरहज, भलुअनी, रुद्रपुर, देसही देवरिया, भटनी, लार और बनकटा ब्लॉक के राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारीगण उपेंद्र सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, जितेंद्र साहू, सत्यप्रकाश त्रिपाठी, दुर्गेश्वर मिश्र,एहसान उल हक, शैलेष तिवारी, प्रत्युष राय, मनीष सिंह
जिला कोर कमेटी के सदस्यगण श्री अशोक तिवारी, ज्ञानेश यादव, शशांक मिश्र, नर्वदेश्वर मणि, आशुतोष नाथ तिवारी, आशुतोष चतुर्वेदी, वागीश जी, रजनीकांत त्रिपाठी, प्रमोद कुमार कुशवाहा, अभिषेक जायसवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर जितेंद्र प्रजापति, रमेश जायसवाल, मनोज मिश्रा, शैलेन्द्र चौबे, शशिभूषण चौबे, बृजेश द्विवेदी, अनुराग मिश्रा, विशाल राय, फरहानुल्लाह, हेमंत कुमार राव, अजीत सिंह,राजेश सिंह, विवेकानंद, अविनाश मल्ल, अनुराग मल्ल, सत्येन्द्र पटेल, ऋषभ कुमार सिंह,अमित सिंह, रंजीत गुप्ता, धर्मदेव भारती, अभिषेक सिंह,प्रमोद कुमार राय,इंदू सिंह,मनीषा जायसवाल, पूनम मणि, गायत्री देवी,सारिका गुप्ता के साथ तरकुलवा विकासखंड के सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here