1 / 3
Caption Text
2 / 3
astha
3 / 3
ssmall


Deoria News देवरिया टाइम्स।
शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन जिला इकाई देवरिया की महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें संगठन के मुख्य तीन पदो का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में भाकियू के प्रदेश महासचिव पण्डित सतीश चन्द्र ओझा जी बतौर मुख्य अतिथि शामिल थे। श्री ओझा ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में संगठन को मजबूत करना ही हमारा एक सूत्रीय कार्यक्रम है।

पिछले कुछ दिनों में संगठन विरोधी कार्य करने के कारण कुछ लोगो को संगठन से बाहर निकाला गया है जिससे ओ लोग दूसरे गुट में चले गए । इससे भाकियू पर कोई असर नहीं पड़ेगा। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं के राय एवं सुझाव से सर्वसम्मति से भाकियू के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष गिरीश नारायण शाही उर्फ बड़े शाही को भाकियू का नया जिला अध्यक्ष बनाया गया वही निवर्तमान जिला महासचिव सदानंद यादव को जिला संयोजक , निवर्तमान जिला सचिव धनंजय सिंह सैथवार को जिला महासचिव चुना गया। बैठक में आगामी अगस्त महीने में नए पदाधिकारियों ,कार्यकर्ताओ के सम्मान में जिला मुख्यालय पर हजारों किसानों की संख्या में बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से भाकियू के पूर्वी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष किसान नेता विनय सिंह सैथवार ,सचिव पूर्वी उत्तर प्रदेश विनोद गुप्ता, निवर्तमान युवा मण्डल अध्यक्ष अतुल त्रिपाठी, शहीद ख्वाजा मंसूरी, मदन चौहान ,श्याम देव राय , मारकंडेय सिंह,कृष्ण कांत सिंह, राजकुमार चौरसिया,चंद्र देव सिंह ,विजय नारायण यादव ,राम भवन यादव, हरेंद्र सिंह, सत्याग्रह सरोज ,दिग्विजय नारायण कुशवाहा,पंचानंद मिस्र,रवि प्रताप पांडेय,राम अशीष जायसवाल,विजय शंकर सिंह कौशिक,लल्लन कुशवाहा, गोबिंद गुप्ता,सुरेन्द्र चौहान,सुदामा चौरसिया, पुष्कर मणि त्रिपाठी,बृजराज कुशवाहा , बाबूलाल कुशवाहा, नरसिंह पटेल, डिग्रीचंद्र यादव ,नन्हेलाल शर्मा, भीम तिवारी , पिंटू शाही बबलू तिवारी छोटेलाल यादव, कमलेश्वर सिंह, राजेश कुमार सिंह इत्यादि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here