1 / 3
Caption Text
2 / 3
astha
3 / 3
ssmall


Deoria News देवरिया टाइम्स। शनिवार को देवरिया के रामपुर कारखाना थाने की पुलिस टीम द्वारा मुखबीर की सूचना के आधार पर गौरा चौराहा थाना रामपुर कारखाना पर स्थित एक श्रृंगार की दुकान पर छापेमारी कर तीन अभियुक्तगणों को 26.15 Kg अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के समय उपस्थित क्षेत्राधिकारी नगर श्रीयश त्रिपाठी के समक्ष जामा तलाशी के दौरान अभियुक्त सनी दयाल उर्फ सन्नी पुत्र स्व0 बुद्धिचन्द चौहान निवासी बैकुण्ठपुर थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया के पास से एक प्लास्टिक के बोरे मे 20.1 कि०ग्रा०, अभियुक्ता संगीता देवी पत्नी सनी दयाल उर्फ सन्नी निवासी बैकुण्ठपुर थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया के पास से एक मोटे कपड़े के थैले से 4 कि0ग्रा0 व अभियुक्ता मुनिया देवी पत्नी स्व0 बुद्धिचन्द चौहान निवासी बैकुण्ठपुर थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया के पास से एक प्लास्टिक के थैले से 1.9 कि० ग्रा० अवैध गांजा बरामद हुआ। इस बरामदगी के आधार पर थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया पर अन्तर्गत धारा 8/20 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत करते हुए उन्हें मा0 न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार जनपद देवरिया भेजा गया।


इनके पास से बरामद हुआ गांजा
सनी दयाल उर्फ सन्नी पुत्र स्व0 बुद्धिचन्द चौहान निवासी बैकुण्ठपुर थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया

  1. संगीता देवी पत्नी सनी दवाल उर्फ सन्नी निवासी बैकुण्ठपुर थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया
  2. मुनिया देवी पत्नी स्व बुद्धिचन्द चौहान निवासी बैकुण्ठपुर थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया
    बरामदगी का विवरण:-
  3. कुल 26 Kg अवैध गांजा बरामद ।
    आपराधिक इतिहास
  4. मुनिया देवी पत्नी स्व0 बुद्धिचन्द चौहान निवासी बैकुण्ठपुर थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया
    मु0अ0सं0 260/19 धारा 8/20 NDPS ACT थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया
    मु0अ0सं0 461/ 20 धारा 8/20 NDPS ACT थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया
  5. सनी दयाल उर्फ सन्नी पुत्र स्व0 बुद्धिचन्द चौहान निवासी बैकुण्ठपुर थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया
    मु0अ0सं0 279/23 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया
    मु0अ0सं0 6/16 धारा 279/304A IPC थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here