1 / 3
Caption Text
2 / 3
astha
3 / 3
ssmall


Deoria Times देवरिया टाइम्स।
मणिपुर की घटना को लेकर बरहज विधान सभा के टेकुवा चौराहे पर हुआ विरोध प्रदर्शन इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा कि मणिपुर की घटना से देश सरमसार हुआ है नैतिकता के आधार पर वहा के मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए भाजपा सरकार में महिलाओं का कोई सम्मान नहीं है भाजपा झूठी महिला सम्मान की बात करती है

मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए दुष्काण्ड से महिलाओं में भारी आक्रोश है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी महिला सभा की ओर से पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। मणिपुर घटना के विरोध में समाजवादी महिला सभा द्वारा कैण्डल मार्च निकालकर तीन दिवसीय विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे है। मणिपुर की घटना भारत की प्रतिष्ठा दुनिया में गिराई है कोई कल्पना कर सकता है कि वह भी किसी मां बहन की बेटी रही होगी और भाजपा को वोट भी दी होगी इस घटना से महिलाओं में आक्रोश है और तय है कि भाजपा सरकार में सफाया होगा।


हरिओम लाला ने कहा कि सरकार की लापरवाही और अक्षमता के कारण यह घटना लोकतंत्र में अक्षम्य है। इस घटना ने पूरे राष्ट्र को शर्मिन्दा कर दिया है। इस दौरान मुख्य रूप से विकाश यादव विपिन सिंह संजीव यादव शिवानंद कुमार बृजानंद यादव सुनिल कुमार अमित सिंह बादल कुमार राजन पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here