Deoria News:मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजनान्तर्गत 70 कृषकों को पम्पसेट किया गया वितरित

0

Deoria News:देवरिया टाइम्स। मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजनान्तर्गत वर्ष 2015 से अब तक निर्मित उथले नलकूपों पर कृषकों की आय एवं सुविधा तथा आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा की अध्यक्षता में तथा राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम की उपस्थिति में 70 कृषकों को पम्पसेट का वितरण निरीक्षण भवन सलेमपुर में किया गया। इस अवसर पर सांसद सलेमपुर ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में समाज के सभी वर्गों का विकास हो रहा है। ग्राम्य विकास राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर है। समाज के सभी वर्गों को सम्मान बढ़ा है।

वितरण समारोह में वितरण कार्यकम में उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय द्वारा लघु सिंचाई विभाग के कार्यों के सम्बन्ध में कृषकों को विस्तृत जानकारी दी गयी। वितरण सभा का संचालन सहायक अभियन्ता पंकज राय द्वारा किया गया। अधिशासी अभियन्ता, देवरिया ने सांसद, राज्यमंत्री, ब्लॉक प्रमुखों, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, सहायक अभियन्ता, लघु सिंचाई पंकज राय तथा आमन्त्रित कृषकों लघु सिंचाई परिवार के कार्मिक एवं क्षेत्रीय जनता को आभार व्यक्त किया गया
वितरण कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख सलेमपुर सीमा अमरेश, ब्लॉक प्रमुख लार अनुभा सिंह, ब्लॉक प्रमुख भाटपाररानी सोनमती देवी, ब्लॉक प्रमुख भागलपुर मुन्नी लाल, बनकटा ब्लॉक प्रमुख बिन्दा कुशवाहाआदि उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Open chat
Hello
Can we help you?
Exit mobile version