Home देवरिया Deoria News:विवेकानंद यूथ अवार्ड से सम्मानित हुए सुमिती – उत्कर्ष

Deoria News:विवेकानंद यूथ अवार्ड से सम्मानित हुए सुमिती – उत्कर्ष

0


Deoria News: देवरिया टाइम्स।
उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर जिला प्रशासन द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए जिला स्तरीय विवेकानंद यूथ अवार्ड, सर्वश्रेष्ठ युवक मंगल दल का पुरस्कार बनकटा मिश्र के उमेश मिश्र के सुपुत्र उत्कर्ष मिश्र और महिला मंगल दल का पुरस्कार बनकटा अमेठिया के भारतेंदु सिंह की सुपुत्री सुमिती सिंह को दिया गया।

युवा कल्याण विभाग देवरिया के अधिकारी नीतीश राय ने बताया कि उत्कर्ष को निशुल्क शिक्षा, रक्तदान, पर्यावरण, जैविक खेती,मतदाता जागरुकता,नशा मुक्ति अभियान, पुस्तकालय स्थापना आदि क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य और सुमिती को विगत तीन वर्षों से बनकटा अमेठिया में निशुल्क शिक्षा मुहैया कराने के लिए दिया गया हैं।

मुख्य विकास अधिकारी प्रत्युष पांडेय ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देवभूमि देवरिया के युवाओं को सुमिती और उत्कर्ष से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय निर्माण में अपनी महत्ती भूमिका निभानी चाहिए। उत्कर्ष मिश्रा वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के परास्नातक विद्यार्थी हैं, हाल ही में राष्ट्रीय युवा महोत्सव में देवभूमि देवरिया का प्रतिनिधित्व कर चुकें हैं व भविष्य में समाजसेवा कराने चाहते हैं और सुमिती वर्तमान में मदन मोहन मालवीय महाविद्यालय के परास्नातक की विद्यार्थी हैं और भविष्य में शिक्षिका बनकर समाज की सेवा करनी चाहती हैं। इस उपलब्धि पर बनकटा मिश्र और बनकटा अमेठिया ग्रामवासियों सहित क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Open chat
Hello
Can we help you?
Exit mobile version