Deoria News देवरिया टाइम्स। जिले के बरहज क्षेत्र में शनिवार की देर रात बिजली गिरने से एक किशोर की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी होने पर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती किशोर के बड़े पिता को सदमा बर्दाश्त नही कर सके और उन्होंने ने भी दम तोड़ दिया। वहीं एक ही दिन दो सदस्यों के मौत से परिवार पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
![](https://deoriatimes.com/wp-content/uploads/2023/09/275113816_4291540157616076_5693157888725001169_n-1024x513.jpg)
जानकारी के मुताबिक, बरहज क्षेत्र के बारा दीक्षित निवासी प्रहलाद सोनकर पुत्र इद्रजीत सोनकर उम्र करीब 16 वर्ष शनिवार की रात्रि जामुन के पेड़ के पास लघुशंका करने गया कि इसी बीच तेज आवाज के साथ बिजली गिरी। लोग अभी कुछ समझ पाते कि इतने देर में प्रहलाद अचेत होकर गिर पड़ा। आनन फानन में परिजन उसे लेकर स्वास्थ्य केन्द्र बरहज पहुचे जहां मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वहीं अपने भतीजे के मौत की जानकारी होने पर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती बड़े पिता को सदमा बर्दाश्त नही हो सका जिससे उनकी तबियत बिगड़ गई अभी डॉक्टर उनके पास पहुँच पाते कि इतने में उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद घर के दरवाजे पर लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
![](https://deoriatimes.com/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230804-WA0702-1024x434.jpg)