Deoria News:राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ब्लॉक बनकटा कार्यकारिणी का हुआ गठन

0

देवरिया टाइम्स।बुधवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ब्लॉक इकाई बनकटा के कार्यकारिणी का गठन, बीआरसी परिसर में सैकड़ों शिक्षकों के उपस्थिति में किया गया। सभी पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से उनके पद पर मनोनीत किया गया।


बनकटा ब्लॉक कार्यकारिणी में रणबीर यादव को संयोजक,विष्णु प्रभाकर कुशवाहा, विवेक मिश्रा, राकेश कुमार को सह- संयोजक,आशीष कुमार यादव को ब्लाक मीडिया प्रभारी एवं अमित कुमार शाही को सदस्यता प्रमुख के पद पर मनोनीत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन नर्वदेश्वर मणि ने किया।


इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ देवरिया के जिला संयोजक जयशिव प्रताप चन्द ने राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने संगठन की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला और कहा कि महासंघ शिक्षा और शिक्षक हित में निरंतर कार्य करने वाला अखिल भारतीय संगठन है। युवा शिक्षक नेता विवेक मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शिक्षक हितों के लिए सदैव तत्पर है, साथ ही शिक्षकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर कार्य किया जाएगा। शिक्षकों के सम्मान से कोई समझौता स्वीकार नहीं है।


नवनिर्वाचित ब्लॉक संयोजक रणबीर यादव ने कहा कि संगठन द्वारा दिए गए कर्तव्यों व जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करूँगा।
संरक्षक मण्डल में सुरेंद्र सिंह, धनंजय यादव, करुणेश नाथ तिवारी,आलोक यादव,अब्बास अंसारी, गिरिजेश मल्ल व अनिल सिंह मनोनीत किए गए।
कार्यक्रम में देवरिया सदर, बैतालपुर,बरहज,भलुअनी,रुद्रपुर,देसही देवरिया व भटनी ब्लॉक के राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारीगण विनय तिवारी, सत्यप्रकाश त्रिपाठी, वीरेंद्र यादव, जितेंद्र साहू, देवेन्द्र सिंह, संजय पांडे, एहसान- उलहक ,सगीर अहमद, राघवेन्द्र कुशवाहा, अमरेश तिवारी,अजय यादव, प्रत्युष राय, राघवेन्द्र सिंह,दुर्गेश्वर मिश्र, उपेन्द्र सिंह, माखन प्रसाद, मनीष कुमार सिंह, अमरेन्द्र कुशवाहा, मारकंडेय मिश्र, रुपेश सिंह, शैलेष तिवारी, प्रशांत तिवारी,मृत्युंजय कुशवाहा, अविनाश मणि, सत्येन्द्र पटेल,शिव कुमार,सौरभ वर्मा, रितेश सिंह एवं
जिला कोर कमेटी के सदस्यगण अशोक तिवारी,रजनीकांत त्रिपाठी, ज्ञानेश यादव, शशांक मिश्र, नर्वदेश्वर मणि, प्रमोद कुमार कुशवाहा, आशुतोष मिश्र ‘अमन’, शिखर शिवम् त्रिपाठी, आशुतोष नाथ तिवारी, अभिषेक जायसवाल,वागीश मिश्र, आशुतोष चतुर्वेदी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान बनकटा से चंद्रकला कुशवाहा, प्रियंका सिंह,निधि दुबे,प्रीती सिंह, रूबी सिंह, अनिता प्रसाद, रानी देवी, नीलू यादव, कविता राय, श्री आशुतोष सिंह, प्रवीन यादव,सुनील यादव,निखिल यादव,महफ़ूज़ ख़ान,रोहित सिंह,धीरेंद्र सिंह,जमशेद अंसारी,रामभजन यादव,नवीन सिंह,अमित कृष्ण राय,राजकुमार यादव,राकेश कुशवाहा,अफ़रोज़ आलम,ओमप्रकाश कुमार,विराट यादव,अंकित वर्मा,संतोष यादव,रामशरण यादव,अखिलेश चंद्रा,करमवीर भारती,यादवेन्द्र यादव,सुभाष बाबू,अभयराज स्वामी,अजीत यादव,शशिभूषण चौबे, मनोज मिश्र, शैलेंद्र चौबे, बृजेश दुबे, , सुनीत तिवारी, ज्योति गुप्ता,अभिषेक कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Open chat
Hello
Can we help you?
Exit mobile version