Home देवरिया जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने की साप्ताहिक हाट में खरीदारी

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने की साप्ताहिक हाट में खरीदारी

0


Deoria News: देवरिया टाइम्स।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने आज विकास भवन प्रांगण में स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाए गए उत्पादों की बिक्री हेतु लगने वाले साप्ताहिक हाट में खरीदारी की। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाये गए उत्पादों को खरीदना चाहिए। इससे उन्हें प्रोत्साहन मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि प्रत्येक शुक्रवार को विकास भवन के प्रांगण में साप्ताहिक हाट का आयोजन किया जाता है, जिसमें समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित विभिन्न प्रकार के अचार, मुरब्बा, तिल-अलसी के लड्डू, सजावटी वस्तुएं सहित विभिन्न वस्तुएं विक्रय हेतु उपलब्ध रहती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Open chat
Hello
Can we help you?
Exit mobile version