1 / 3
Caption Text
2 / 3
astha
3 / 3
ssmall

Deoria News:देवरिया टाइम्स। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने संत पुष्पा इंटर कालेज के प्रांगण में स्थित चर्च का भ्रमण किया। उन्होंने क्रिसमस पर्व को पारंपरिक हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के संबन्ध में आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि यह पर्व उल्लास व उत्साह का प्रतीक है। भारतीय सांस्कृतिक विविधता से जुड़ा एक महत्वपूर्ण त्यौहार है। सभी जनपदवासी इस पर्व को आपसी प्रेम व सौहार्द के साथ मिलजुल कर मनाये।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में समस्त चर्च के इर्दगिर्द प्रकाश की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। साफ-सफाई व सुरक्षा के पुख़्ता इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान एसडीएम सदर सौरभ सिंह सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here