Home देवरिया FAJILNAGAR NEWS:भाजपा नेत्री की पुस्तक का हुआ विमोचन

FAJILNAGAR NEWS:भाजपा नेत्री की पुस्तक का हुआ विमोचन

0


Deoria News:फाजिलनगर।
पावा महावीर इंटर कॉलेज में आयोजित शक्ति वंदनम सम्मेलन में महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रजनी पाण्डेय की पुस्तक ”डबल इंजन सरकार और महिला स्वाभिमान” का विमोचन हुआ।

पुस्तक का विमोचन करने के बाद महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन ने कहा कि यह पुस्तक अपने नाम के अनुरूप महिलाओं का स्वाभिमान जगाने के दिशा में कारगर साबित होगी। नरेंद्र मोदी सरकार के दस साल और यूपी सरकार के सात सालों में आधी आबादी के उत्थान के लिए चलाई गईं योजनाओं की विधिवत जानकारी इस पुस्तक में समाहित है। इस पुस्तक के माध्यम से महिलाओं को योजनाओं की जानकारी मिलेगी।

विमोचन के दौरान राज्यसभा सांसद व प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य, राज्यसभा सासंद संगीता यादव, लोकसभा प्रत्याशी, शशांक मणि, पूर्व सांसद राजेश पाण्डेय, विधायक सुरेंद्र कुशवाहा, भाजपा नेता विजय राय, जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा पाण्डेय, भारती शर्मा आदि मौजूद रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Open chat
Hello
Can we help you?
Exit mobile version