Home देवरिया अनियमितता पाए जाने पर तीन माह के लिए चार स्टाम्प वेंडरो लाइसेंस किया निलंबित

अनियमितता पाए जाने पर तीन माह के लिए चार स्टाम्प वेंडरो लाइसेंस किया निलंबित

0

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के मोबाइल पर प्रदर्शित मैसेज की स्टाम्प वेंडरो द्वारा 10.00 रूपये का स्टाम्प 30.00- 50.00 रुपये में बेचा जा रहा है, की जांच अतिरिक्त उप जिलाधिकारी, देवरिया से करायी गयी। जांच में उनके द्वारा स्टाम्प वेंडरो का स्टींग किया गया तथा साक्ष्य के रूप मे स्टींग की सी०डी० के साथ आख्या प्रस्तुत की गयी | सी0डी0 देखने से पाया जा रहा है की स्टाम्प वेंडर राम अशीष (लाइसेंस सं0 473) जानकी वल्लभ मणि (लाइसेंस सं0- 468 ), विकास (लाइसेंस सं0- 192) व दुर्गा (लाइसेंस सं0- 371) द्वारा 10.00 रूपये के स्टाम्प की बिक्री 30/- से 50/- रूपये मे किये जाने की पुष्टि हो रही है। जो अनियमितता की श्रेणी में आता है।


अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह ने उपरोक्त के दृष्टिगत स्टाम्प वेंडर राम अशीष (लाइसेंस सं0 473), जानकी वल्लभ मणि (लाइसेंस सं0- 468 ), विकास (लाइसेंस सं0- 192 ) व दुर्गा प्रसाद गुप्ता (लाइसेंस सं0- 371 ) का स्टाम्प वेंडर लाइसेंस आदेश के दिनांक से तीन माह के लिए निलंबित किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Open chat
Hello
Can we help you?
Exit mobile version