1 / 3
Caption Text
2 / 3
astha
3 / 3
ssmall

देवरिया टाइम्स

नेशनल पब्लिक स्कूल ब्रांच सोन्दा देवरिया और ब्रांच चांदपार भटनी पर होली के अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ बच्चों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी।


इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मृदुला सिंह बघेल ने होली के महत्व को बताते हुए कहा कि जहां एक तरफ होलिका का दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है, वहीं होली को खुशियों के उत्सव के रूप में देशभर में मनाया जाता है। इस दिन सभी लोग आपसी भेदभाव को भूलकर गुलाल और अबीर से होली खेलते हैं।
उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की नगरी ब्रज में इस पर्व को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यहां होली पर्व की शुरुआत 40 दिन पहले से हो जाती है।


वहीं ब्रांच चांदपार भटनी देवरिया पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक संजय मिश्र ने बच्चों और अध्यापकों तथा कर्मचारियों को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाए देते हुए कहा कि होली एक ऐसा रंगबिरंगा त्योहार है, जिस हर धर्म के लोग पूरे उत्साह और मस्ती के साथ मनाते हैं। प्यार भरे रंगों से सजा यह पर्व हर धर्म, संप्रदाय, जाति के बंधन खोलकर भाई-चारे का संदेश देता है। इस दिन सारे लोग अपने पुराने गिले-शिकवे भूल कर गले लगते हैं और एक दूजे को गुलाल लगाते हैं। बच्चे और युवा रंगों से खेलते हैं।


इस अवसर पर शिक्षकों में मुख्य रूप से भटनी ब्रांच की क्वाडिनेटर खुशबू जायसवाल, बी. डी. मिश्र, विपिनचन्द्र गुप्ता, संजीव तिवारी , जनार्दन तिवारी, , सौरभ शाही, संजीव मिश्रा, अमित विश्वकर्मा,सौरभ शंकर मिश्रा, मोहिनी सिंह, विकास सोनी, पल्लवी जायसवाल, शिखा मिश्रा, नवनीत चतुर्वेदी, राजश्री यादव, रानी चौरसिया, मनीष मणि त्रिपाठी, मुकेश दुबे, प्रिया मिश्रा, अभिषेक राय, दिव्यांशु दुबे सारिका श्रीवास्तव, पल्लवी मिश्रा, राधा जायसवाल, निहिता गुप्ता, रिचा मिश्रा, अंशु श्रीवास्तव, अनुराधा अस्थाना, कृष्णा मित्रा, आशुतोष सिंह, सरिता मिश्रा, इन्द्रेश जायसवाल, नित्यानन्द विश्वकर्मा,दीक्षा सिंह, नुपुर मिश्रा, यजूवेन्द्र मिश्र, देवव्रत तिवारी, ज्योति मिश्रा,चंदा मिश्रा, रीना पाण्डेय,अलका सिंह, शुभम जायसवाल,अंकित सिंह, सत्यम, अक्शा खातून, रानी शुक्ला, श्वेता मिश्रा, सुजाता आर्या , किशन कुमार, सलोनी सिंह, आशा मैडम,प्रकाश मिश्र,अंबिका दत्त पांडेय , बृजेश तिवारी, अश्वनी ओझा, बृजेश तिवारी, विवेक मिश्र,उमा द्विवेदी, अमरजीत यादव,चंदन यादव, मंटू तिवारी आदि उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here