दहेज हत्या के आरोप में पति व सास गिरफ्तार

0

देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सोंदा में हुए दहेज हत्या के एक मामले में पुलिस ने आरोपी पति व सास को गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। कुशीनगर जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र के रामकोला बाजार निवासी अनिल कुमार मद्धेशिया पुत्र शंभू मद्धेशिया ने 17 मई को पुलिस को तहरीर दी थी।

इसमें कहा था कि उसकी बहन की शादी सदर कोतवाली के ग्राम सोंदा में हुई थी। ससुराल के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे, जिससे तंग आकर उसने जहर खा लिया और उसकी मौत हो गई।

इस मामले में केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई। सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी के निर्देश पर पुलिस टीम ओरापियों की गिरफ्तारी जुट गई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Open chat
Hello
Can we help you?
Exit mobile version