1 / 3
Caption Text
2 / 3
astha
3 / 3
ssmall


Deoria News देवरिया टाइम्स।
जिला तैराकी संघ की महत्वपूर्ण बैठक संरक्षक गोपाल कृष्ण सिंह की अध्यक्षता में जिला क्रीड़ा परिसर के कार्यालय में संपन्न हुई।
बैठक में मुख्य रूप से वर्तमान सत्र में तरणताल के प्रारंभ कराने पर चर्चा की गई। आपको बताते चले की वर्तमान समय में तरणताल का वृहद मरम्मत कार्य गतिमान है। संघ के पदाधिकारियों को जिला क्रीड़ा अधिकारी राजनारायण प्रसाद द्वारा आश्वस्त किया गया कि खिलाड़ियों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्यदायी संस्था से कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने बताया कि मरम्मत कार्य पूर्ण होते ही तरणताल खिलाड़ियों एवं आम जनमानस हेतु उपलब्ध होगा। वही जिला क्रीड़ा अधिकारी द्वारा राज्यस्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के तैराकी में 4 गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी सार्थक मिश्रा को सम्मानित किया गया।


बैठक में संरक्षक गोपाल कृष्ण सिंह उर्फ रामू सिंह, तैराकी संघ के अध्यक्ष गंगतेश्वर सिंह, सचिव देवानंद भारती, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार दूबे, संयुक्त सचिव नीरज शर्मा, उपाध्यक्ष विवेकानन्द शर्मा आदि उपस्थित रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here