Home देवरिया होली को लेकर पेय पदार्थों की हुई जांच

होली को लेकर पेय पदार्थों की हुई जांच

0


देवरिया टाइम्स।
रंगों के त्योहार होली को लेकर हर विभाग गंभीर हो गया है। सहायक आयुक्त खाद्य दो आरसी पांडेय के निर्देश पर खाद्य पदार्थों की अभियान चलाकर जांच की गई। इस दौरान आठ नमूने लिए गए, जबकि भारी मात्रा में रंगीन कचरी जब्त किया गया।


सहायक आयुक्त ने बताया कि जल मां काली फूड प्रोडक्ट इंडस्ट्रीयल एरिया मेहरा पुरवा में संदीप कुमार द्वारा रंगीन कचरी का नमूना लिया गया और अखाद्य रंग से तैयार होने के संदेह में लगभग 600 किलोग्राम रंगीन कचरी को सीज किया गया, जिसकी अनुमानित मूल्य 24 हजार है। गृहस्थी किराना एवं जनरल स्टोर सीसी रोड से संदीप कुमार श्रीवास्तव ने चिप्स का नमूना संग्रहित किया।

जेके फूड्स इंडस्ट्रीयल एरिया मेहड़ा पुरवा से अजीत कुमार त्रिपाठी खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने रंगीन कचरी का नमूना संग्रहित किया व अखाद्य रंग से तैयार होने के संदेह में लगभग 750 किलोग्राम रंगीन कचरी को सीज किया गया। विजय मेगा मार्ट सीसी रोड से अजीत कुमार त्रिपाठी ने बेसन का नमूना संग्रहित किया। बरनवाल किराना मर्चेंट बंगरा बाजार भाटपाररानी से मनीष मल्ल ने सरसो के तेल का नमूना लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Open chat
Hello
Can we help you?
Exit mobile version