1 / 3
Caption Text
2 / 3
astha
3 / 3
ssmall

Deoria News देवरिया टाइम्स। ग्राम्य विकास राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने आज निरीक्षण भवन में विभिन्न योजनाओं, निर्माण परियोजनाओं एवं बाढ़ नियंत्रण से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जनपद में समस्त विकास परियोजनाएं शासन की मंशा अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण की जाए। जनहित के कार्यों में किसी तरह की हीलाहवाली न बरती जाए।


ग्राम्य विकास राज्यमंत्री ने पिंडी-भागलपुर मार्ग की मरम्मत न होने पर गहरी नाराजगी जतायी। उन्होंने अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि उक्त मार्ग सहित जनपद के समस्त मार्गों का सर्वेक्षण कर लिया जाए और पैचिंग का कार्य बारिश आरंभ से पूर्व पूर्ण कर लिया जाए, जिससे जनता को किसी तरह की असुविधा न हो। सलेमपुर में बस अड्डा के लिए भूमि चयन की प्रगति के विषय में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि सलेमपुर के लिए बस अड्डा अत्यंत महत्वपूर्ण है। शीघ्र ही इसे पूर्ण किया जाए।


ग्राम्य विकास राज्य मंत्री ने जुलाई माह में होने वाले वृक्षारोपण अभियान की भी समीक्षा की। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र सलेमपुर में चिन्हित स्थानों पर वृक्षारोपण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण सिर्फ एक रस्म अदायगी भर न रहे, बल्कि पौधों को लगाने के बाद उसकी सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाए।उन्होंने बाढ़ नियंत्रण से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं की भी समीक्षा की। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने ग्राम्य विकास राज्य मंत्री को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।


इस दौरान पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, डीएफओ जगदीश आर, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय, अधिशासी अभियंता बाढ़ नियंत्रण एनके जाडिया, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड आरके सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड मनोज पांडेय सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here