भटनी। वीडियो काल पर युवती से अश्लील हरकत करने पर शनिवार को भटनी पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज किया हैम पुलिस आरोपी के मोबाइल नम्बर से उसके पहचान करने में जुट गई है।
![](https://deoriatimes.com/wp-content/uploads/2022/12/20221029_091346-1024x1024.jpg)
भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को एक युवती के मोबाइल पर एक युवक ने वीडियो काल कर दी। युवक अपने आप को रिश्तेदार बताकर बातचीत करने लगा और अश्लील हरकत करने लगा।
![](https://deoriatimes.com/wp-content/uploads/2022/12/IMG-20221222-WA0012-823x1024.jpg)
जब युवती में युवक का फोन काट दिया तो वह लगातार फोन करने लगा। पीड़िता ने परेशान होकर इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी । पुलिस ने शिकायत के आधार पर आई टी एक्ट में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी युवक पैट केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही कर रही है।